Prabhasakshi's NewsRoom । राजस्थान में मुख्यमंत्री के सामने ही खुल गई भ्रष्टाचार की पोल, जानें फिर क्या हुआ

By अंकित सिंह | Nov 17, 2021

भ्रष्टाचार की जड़े हमारे देश में मजबूत हो चुकी हैं। भले ही इसे उखाड़ फेंकने के दावे लगातार किए जाते रहे हैं लेकिन सच यही है कि भ्रष्टाचार अब भी चरम पर है। राजस्थान में कुछ इसी तरीके का आलम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने भी आ गया। दरअसल, एक सभा में आयोजित शिक्षकों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के दौरान गहलोत ने शिक्षकों के तबादले में पैसों की लेनदेन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हम सुनते हैं कि तबादलों के लिए कई बार पैसे खिलाने पड़ते हैं... सही बात है या नहीं... मुझे नहीं मालूम, आप बताइए सही है? इसके जवाब में वहां मौजूद शिक्षकों ने हां कहा। जिसके बाद गहलोत ने कहा कमाल है। गहलोत ने शिक्षकों के तबादलों के लिए पैसे की बात का पता चलने पर इसे दुखदाई बताया और कहा कि तबादले की कोई नीति बन जाने पर ना तो पैसे चलेंगे और ना ही शिक्षकों को इसके लिए किसी विधायक के पास अनुशंसा हेतु जाना पड़ेगा। उसके बाद मंच पर मौजूद शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जो इशारा था कि कहीं न कहीं जेब कट जाती है उसे मेरे नेतृत्व में.. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षकों के तबादलों की नीति लागू करके उसको बिल्कुल खत्म किया जायेगा 

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप