योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- सरकारी नौकरियों के भर्ती प्रक्रिया में है भारी भ्रष्टाचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले की पृष्ठभूमि में सोमवार को दावा किया कि राज्य में सरकारी नौकरियों के भर्ती तंत्र में भारी भ्रष्टाचार है और अब युवा बदलाव करके ही दम लेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उप्र में भर्तियों के तंत्र में भारी भ्रष्टाचार है। धांधली, गलत नियमों, सामाजिक न्याय में कटौती व भर्ती माफियाओं के चलते भर्तियां रद्द हो जाती हैं या अदालतों में लटक जाती हैं।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘अब युवाओं ने ठाना है वे चुप नहीं बैठेंगे। वे भर्ती व्यवस्था में बदलाव करके दम लेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

विदेशी चंदे पर नियंत्रण और संतुलन की अपेक्षा

बुध-मंगल का Dashank Yog: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, Career और Wealth में होगा बंपर इजाफा

Pakistan Independence Day पर Shehbaz Sharif की गीदड़ भभकी, भारत सही रास्ते पर नहीं आया तो सीधा जवाब दिया जाएगा

CJI का विरोध करने वाले Law Students के खिलाफ Bar Council of India ने लिया सख्त एक्शन, बवाल होने पर तुरंत लिया U-Turn