'गांधी परिवार की विरासत है भ्रष्टाचार', संबित पात्रा बोले- भारत जोड़ो नहीं, गांधी परिवार बचाओ आंदोलन हो रहा शुरू

By अनुराग गुप्ता | Sep 03, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि चंद्रभानु गुप्पा जी की 'सफर कहीं रुका नहीं झुका नहीं' किताब विगत वर्ष छपी थी। उन्होंने जीवनी 60 के दशक में लिखी थी और उनकी मृत्यु भी हो चुकी है, अब वो जीवनी प्रकाशित हुई है। उसमें नेशनल हेराल्ड के बारे में पढ़ेंगे। अंग्रेजी में एक कहावत है 'डेजा वू', आपको ऐसा लगेगा हू-ब-हू वैसा ही फिर से रूपांतरित हो रहा है।

गांधी परिवार की विरासत है भ्रष्टाचार

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि चंद्रभानु गुप्ता ने 60 के दशक में कहा था कि यदि कोई जांच एजेंसी नेशनल हेराल्ड पर जांच खोल ले और उसके पैसे के विषय को देखना शुरू कर दे तो बहुत बड़ा खुलासा हो जाएगा। संबित पात्रा ने कहा कि नेहरू परिवार उस वक्त भी भ्रष्टाचारी थी। उन्हें विरासत में भ्रष्टाचार मिला है। इसका खुलासा चंद्रभानु गुप्ता करते हैं, उनके चार बार के मुख्यमंत्री कहते हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि किताब में कहा गया है कि नेशनल हेराल्ड की नीति नेहरू परिवार को प्रमोट करने की थी और प्रेस की स्वतंत्रता के नाम पर जो भी नेहरू परिवार के खिलाफ कहता था, ऐसे में किस प्रकार से उनके खिलाफ मुहिम छेड़ा जाए, यह नेशनल हेराल्ड का मुख्य उद्देश्य था। उन्होंने आगे कहा था कि उस समय भी गलत तरीके से नेशनल हेराल्ड ने कांग्रेस से पैसे लिए। जो पैसे लोगों ने कांग्रेस पार्टी को चंदे के तौर पर दिए थे, उस पैसे को नेशनल हेराल्ड में लगाया गया।

उन्होंने कहा कि किताब में आगे लिखा गया कि नेहरू जी को इस कंपनी का डायरेक्ट बनना था, ऐसे में कुछ लोगों को फोर्सफुली अपने शेयर बेचने पड़े ताकि 100 फीसदी शेयर नेहरू जी के पास आ जाए। इसी बीच संबित पात्रा ने गुलाम नबी आजाद का जिक्र करते हुए कहा कि गुलाम नबी जी अभी सिर्फ कांग्रेस में नहीं हैं 60 के दशक में भी गुलाम नबी जी थे जिन्होंने सच्चाई को उजागर किया और कांग्रेस की गड़बड़ियों को लोगों के सामने रखा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो’ यात्रा पर जेपी नड्डा का तंज, कहा- पहले अपना कुनबा संभालो, फिर... 

गांधी परिवार बचाओ आंदोलन हो रहा शुरू

संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस परिवार को हमारी हिदायत है कि भारत सिर्फ वही जोड़ सकता है जो भ्रष्टाचार छोड़ सकता है। जो भ्रष्टाचार छोड़ नहीं सकता है वो भारत कैसे जोड़ सकता है, यह गांधी परिवार बचाओ आंदोलन आरंभ हो रहा है। मैं चाहता हूं कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राहुल गांधी इस विषय पर टिप्पणी करें।

प्रमुख खबरें

3rd T20 में Abhishek Sharma के 69 रन, भारत ने West Indies को 14 रन से हराया

IREF ने इराक को तीन जहाजों से 1.02 लाख टन Basmati Rice भेजा

Asian Games से चूके Abhishek Verma, अब 2028 Los Angeles Olympics पर साधा निशाना

Asian Champions Trophy: 5 खिताब जीतने वाली Indian Hockey Team अब Punjab में उतरेगी