कमलनाथ की सरकार में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार था : सिंधिया

By दिनेश शुक्ल | Sep 24, 2020

भोपाल। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर कांग्रेस की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने गुरूवार को अशोक नगर जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण के दौरान कहा कि सरकार-सरकार में फर्क होता है। एक कमलनाथ सरकार थी जिसने सिर्फ वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार किया। दूसरी कमल की सरकार है, जिसने सिर्फ 5 महीने में ही वो करके दिखाया जो कांग्रेस 15 महीने में नहीं कर पायी। शिवराज जी ने 37 लाख गरीबों को एक रूपए किलो में अनाज उनके घर में पहुंचाया है। फसल बीमा की राशि पर कमलनाथ ने ताला लगा दिया था उसको शिवराज जी ने पैसा जमा करके किसानों को बीमा राशि दिलवाई। कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80 करोड़ गरीबों के लिए मुफ्त राशन पहुंचाया है। उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर मुफ्त पहुंचाया। यह मोदी जी और शिवराज जी की जुगलबंदी है।

इसे भी पढ़ें: संसाधनों का समान वितरण कर जरूरतमंदों को सहारा देती है संबल योजना

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पिपरई क्षेत्र की जनता से मेरा दिल का नाता है। जो आपने मांगा वो हमने किया, जो आपने नहीं मांगा वो भी दिया। उन्होंने कहा कि शिवराज जी ने 15 वर्षों में जो विकास की लंबी लकीर खींची थी, उससे लंबी लकीर कमलनाथ सरकार ने भ्रष्टाचार की खींच दी। सिंधिया ने कहा कि कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने में ग्वालियर चंबल का सबसे महत्वपूर्ण रोल था। यहां से कांग्रेस को 34 में से 26 सीटे मिली थी। बदले में इस अंचल को क्या मिला? हमने सोचा था कि एक विकासशील, प्रगतिशील सरकार आयेगी। जो सरकार आई, उसने विकास और प्रगति की लकीर तो नहीं खींची, उल्टे भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी की लकीर खींच दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था सिर्फ 10 दिन में कर्जमाफ होगा, अगर नहीं हुआ तो 11 वे दिन मुख्यमंत्री बदल देंगे। 10 दिन, 10 महीने निकल गए पर किसानों का कर्जामाफ नहीं हुआ। श्री सिंधिया ने कहा कि जो सरकार अन्नदाताओं के साथ वादाखिलाफी करेगी उस सरकार को सड़क पर लाने का काम सिंधिया परिवार का मुखिया करता रहेगा।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल