कपास उत्पादन 8.11% बढ़कर 373 लाख गांठ होने का अनुमान: सीआईटीआई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2018

नयी दिल्ली। सितंबर को समाप्त होने वाले कपास सत्र 2017-18 में कपास उत्पादन पिछले वर्ष के मुकाबले 8.11 प्रतिशत बढ़कर 373 लाख गांठ हो जाने का अनुमान है। भारतीय वस्त्र उद्योग (सीआईटीआई) के परिसंघ ने आज यह जानकारी दी। इसने कहा है कि उत्पादन बढ़ने का कारण कपास फसल का रकबा पहले के 108.45 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 13 प्रतिशत बढ़कर 122.5 9 लाख हेक्टेयर होना है।

सीआईटीआई के अध्यक्ष संजय के जैन ने कहा कि 2017-18 में उत्पादन 373 लाख गांठ (170 किलो प्रत्येक) होने का अनुमान है। 15 लाख गांठों का आयात और 70 लाख गांठों का निर्यात का अनुमान है । आगे कपास की खपत वर्ष 2016-17 में 306 लाख गांठों के मुकाबले बढ़कर 316 लाख गांठ होगी। पिछले कपास सत्र 2016-17 में खपत 306 लाख गांठ (17.50 लाख गांठों की गैर मिल खपत के साथ) की हुई थी।

सीआईटीआई के अनुसार 2017-18 के लिए कपास का बचा हुआ स्टॉक लगभग 49.86 लाख गांठ होगा जो कपड़ा क्षेत्र को पूरे वर्ष अपनी इकाइयों को आसानी से चलाने के लिए के लिए पर्याप्त होगा। इस सप्ताह के आरंभ में भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने वर्ष 2017-18 सत्र (अक्टूबर से सितंबर) के लिए कपास के फसल उत्पादन के मई अनुमान को 5 लाख गांठ बढ़ाकर 365 लाख गांठ किया था।

 

प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज