H3N2 Virus: ये खांसी ठीक क्यों नहीं हो रही? मिनी कोविड से हो जाएं सावधान, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

By अभिनय आकाश | Mar 04, 2023

बर्बर खांसी इन दिनों घर-घर में कहर ढा रही है। अमूमन इस तरह की भयंकर खांसी की दिक्कत तब देखी गई थी जब कोरोना अपने पीक पर था। लोगों के अंदर उसकी दहशत थी। लेकिन अब वैसा ही टॉर्चर लोग महसूस कर रहे हैं। लोगों में इस बात का टेंशन है कि क्या कोरोना का ये नया रूप है या फिर नया वायरस है जिसकी चपेट में हर चौथा या पांचवा शख्स है। ये ऐसी खांसी है जो एकबार आने के बाद जाने का नाम नहीं  ले रही है। खांसते-खांसते लोगों के फेफड़े हिल जाते हैं। सांस फूलने लगती है, गले में दर्द होने लगता है। कई बार तो पूरी रात खांसते हुए गुजर जाती है। चिंता की बात ये है कि पहले जो खांसी पांच से छह दिनों में ठीक हो जाती थी। उसे इस बार जाने में 25 से 30 दिन का समय लग रहा है। 

इसे भी पढ़ें: स्टैंड-अप कॉमेडियन ने कोविड मौतों का उड़ाया मज़ाक, असंवेदनशीलता के लिए बेरहमी से किया गया ट्रोल

वायरस की चपेट में आने से आपको हाई ग्रेड फीवर हो सकता है। इसके साथ ही आपको कंपकपी भी महसूस हो सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकतर लोगों ने तेज बुखार महसूस किया है। बुखार के साथ लगातार खांसी भी महसूस हो सकती है। ये खांसी कोई आम खांसी नहीं होती है। ये आपको परेशान कर सकती है। एच3एन2 वायरस से पैदा हुए लक्षण दो से तीन हफ्तों तक रह सकते हैं। ज्यादातर पीड़ितों को दो से तीन दिन तेज बुखार रहता है। इसके साथ बदन दर्द, सिरदर्द और गले में बेचैनी महसूस हो सकती है। खांसी आपको दो से तीन महीने तक रहे सकती है। 

प्रमुख खबरें

Vastu Remedies: क्या आपके घर में भी है निगेटिविटी? इन Effective Remedies से मिटाएं Money Loss और कलह

Modi ने पिछले साल China जाने से पहले चली थी तगड़ी चाल, अब Xi Jinping के India आने से पहले खेल दिया बड़ा दाँव

बॉक्स ऑफिस पर Christopher Nolan का नया इतिहास! The Odyssey बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-रेटेड फिल्म, Deadpool and Wolverine को पछाड़ा

Fatty Liver रिवर्स करने के लिए अपनाएं ये 4 Home Remedies, नानी मां के नुस्खों से Liver Health होगी बेहतर