हरियाणा में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, इसका जाना तय : हुड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2024

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और प्रदेश से इस ‘‘भ्रष्ट’’ और ‘‘नाकारा’’ सरकार का जाना तय है।

हुड्डा बृहस्पतिवार को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों अशोक अरोड़ा (थानेसर), मेवा सिंह (लाडवा) और रामकरण काला (शाहबाद) के साथ इस जिले में थे। काला ने विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल किए।

इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘लाडवा, थानेसर और शाहबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज करेंगे और सरकार में इस क्षेत्र की बड़ी हिस्सेदारी होगी।’’

हुड्डा ने कहा, ‘‘लेकिन इस बार हमें जोश के साथ-साथ समझदारी से काम लेना होगा। भाजपा ने साजिश करके वोट काटने वाली कई पार्टियों और उम्मीदवारों को चुनाव में उतारा है। कांग्रेस के वोट काटने के लिए भाजपा के इशारे पर टिकट बांटे गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘..आपको सावधान रहना है और कांग्रेस उम्मीदवार को हर वोट डलवाना है और भारी बहुमत से सरकार बनानी है।

प्रमुख खबरें

Reliance Jio का बड़ा दांव, ₹300 में Jio Prime की वापसी और सितंबर 2027 तक Price Guarantee का वादा

LPG Import पर निर्भरता घटाने की बड़ी तैयारी, 21 कंपनियों के लिए Emergency Production का नया कोटा तय

PV Sindhu ने BWF World Championships में किया धमाकेदार आगाज, पहले राउंड में दर्ज की शानदार जीत

BSE Share Price: Jefferies ने रेटिंग घटाकर किया Underperform, शेयर में 5% की गिरावट, 2940 तक का लक्ष्य