फर्रुखाबाद में हो रही थी मतगणना, Akhilesh Yadav ने स्थानीय प्रशासन पर लगाए बेहद गंभीर आरोप

By रितिका कमठान | Jun 04, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 की नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। कुछ सीटों पर मतगणना  अभी जारी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर एक पोस्ट लिखा है। यहां उन्होंने लिखा कि फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी की नेतृत्व में प्रशासन सपा के जीते हुए प्रत्याशियों को हराने में लगा है। उन्होंने मांग की की चुनाव आयोग इस मामले पर संज्ञान लेकर सही परिणाम घोषित करें। 

 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने लिखा कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता व स्वरूप का बाद के सपा प्रत्याशी जिलाधिकारी द्वारा मतगणना में की गई धांधली को देकर मतगणना केंद्र के बाहर ही डटे रहे। चुनाव आयोग इस मामले पर तत्काल संज्ञान ले रहा है। उन्होंने उम्मीदवार से कहा की जीत का परिणाम घोषित होने के बाद अपना सर्टिफिकेट लेकर ही यहां से निकले। अखिलेश यादव ने विश्वास जताया कि हमारी जीत को कोई नहीं छीन सकता है। जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार नवल किशोर शाक्य को 4780 मत ऑन की बढ़त मिली हुई थी।

 

लोस चुनाव: अखिलेश की पार्टी ने उत्तर प्रदेश में जबर्दस्त वापसी की

उत्‍तर प्रदेश में मंगलवार को हो रही लोकसभा चुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा सत्तारूढ़ भाजपा को कड़ी टक्कर देना पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की लोकप्रियता को दर्शाता है। अबतक के रुझानों में सपा 38 लोकसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाई हुई है जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 31 सीट पर आगे है। यह रुझान भाजपा के लिए करारा झटका है। पार्टी ने उस प्रदेश की सभी 80 सीट जीतने का दावा किया था जहां से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदीसांसद हैं। सपा ने मायावती नीत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन में पिछला चुनाव लड़ा था और पांच सीट जीती थी, लेकिन इस बार अखिलेश की पार्टी ने प्रदेश मेंभाजपा को करारा झटका दिया है, जिसने 2019 में 62 सीट जीती थीं। 

 

एक जुलाई 1973 को जन्मे अखिलेश यादव ने राजनीतिक रूप से इस महत्वपूर्ण राज्य में विपक्ष के अभियान का नेतृत्व किया। उनकी पार्टी ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के तहत 62 सीट पर चुनाव लड़ा और शेष सीट कांग्रेस तथा अन्य दलों के लिए छोड़ दीं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह पहला आम चुनाव था और अखिलेश ने निराश नहीं किया और उनके नेतृत्व में पार्टी साल 2004 से भी बेहतर प्रदर्शन करने की ओर अग्रसर है। 2004 के चुनाव में सपा ने 36 सीट जीती थी। प्रचार के दौरान मोदी अक्सर अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘दो लड़कों की जोड़ी’ बताकर तंज कसते थे। ऐसा लगता है कि अखिलेश के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) ने पार्टी के लिए काम किया। भाजपा ने प्रचार के दौरान अयोध्या स्थित राम मंदिर के मुद्दे को जोरशोर से उठाया, बावजूद इसके सपा फैजाबाद लोकसभा सीट पर भी भाजपा से आगे है। इस सीट में अयोध्या का क्षेत्र शामिल है। ‘इंडिया’ गठबंधन की सहयोगी तृणमूल कांग्रेस को प्रदेश में भदोही लोकसभा सीट दी गई। अखिलेश ने अपने भाषणों में भाजपा की मनमानी को उजागर करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झामुमो नेता हेमंत सोरेन को जेल भेजने की निंदा की। 

 

उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव की प्रशंसा भी की। कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अखिलेश ने अपनी पत्नी डिंपल यादव और तीन चचेरे भाइयों के लिए समर्थन जुटाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश ने भाजपा को अपना विमर्श को बदलने के लिए मजबूर किया और कुछ हद तक उसे बैकफुट पर भी धकेल दिया। उन्होंने सत्तारूढ़ दल के भाई-भतीजावाद के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनका कोई परिवार नहीं है, उन्हें दूसरों को दोष देने का कोई अधिकार नहीं है। इस जवाब से भाजपा के सभी शीर्ष नेताओं के साथ-साथ जमीनी कार्यकर्ताओं ने भी अपने सोशल मीडिया परिचय में मोदी का परिवार जोड़ दिया। सपा के प्रदर्शन से संकेत मिलता है कि राज्य की मुस्लिम आबादी का भी उसे मजबूत समर्थन मिल है, जो कुल आबादी में एक बड़ा हिस्सा है। चुनाव से पहले अखिलेश ने चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ तालमेल बिठाया और उन्होंने पार्टी को अपने पारंपरिक मतदाताओं तक पहुंचने में मदद की जिनमें से अधिकांश यादव जाति से हैं और राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में फैले हुए हैं। अपने पूर्व सहयोगी बहुजन समाज पार्टी से अलग होने से सपा को कोई नुकसान नहीं हुआ। 

 

साल 2000 में वह कन्नौज लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव से निचले सदन के लिए चुने गए। 2004 और 2009 में भी उन्होंने जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने कंप्यूटर को लेकर पार्टी के पुराने रुख से हटकर छात्रों के लिए सबसे बड़ी लैपटॉप वितरण योजना शुरू की। उनकी सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, मेट्रो परियोजना, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और लखनऊ में कैंसर अस्पताल जैसी विकास परियोजनाओं को शुरू करने का श्रेय भी लिया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AI की दुनिया में भारत का डंका, Guinness World Record में नाम दर्ज, 24 घंटे में 2.5 लाख प्रतिज्ञाएं

पूर्व सैनिक को Supreme Court से झटका, Smoking से हुए Stroke पर Disability Pension नहीं मिलेगी

वैवाहिक क्रूरता केस में LOC पर Andhra High Court की सख्त टिप्पणी, कहा- Personal Liberty से खिलवाड़ बंद हो

Bengaluru का दर्दनाक Accident: HDFC बैंक कर्मचारी की मौत का Live Video, CCTV फुटेज वायरल