अप्रैल-दिसंबर में देश का कोयला आयात आठ प्रतिशत बढ़कर 18.58 करोड़ टन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2020

नयी दिल्ली। देश का कोयला आयात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर की अवधि में 7.6 प्रतिशत बढ़कर 18.58 करोड़ टन पर पहुंच गया।  एमजंक्शन सर्विसेज के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर महीने में कोयला आयात 13.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.05 करोड़ टन रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 1.81 करोड़ टन रहा था।

दिसंबर में नॉन कोकिंग कोयले आयात बढ़कर 1.42 करोड़ टन रहा। यह दिसंबर, 2018 में 1.25 करोड़ टन रहा था। इसी तरह कोकिंग कोयले का आयात 44.7 लाख टन रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 37.6 लाख टन रहा था।  एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय वर्मा ने कहा, ‘‘दिसंबर में आयात गतिविधियां कुछ बढ़ीं। इसकी वजह इस्पात कीमतों में सुधार और सीमेंट और स्पॉन्ज आयरन क्षेत्रों से सतत मांग बने रहना है।’’  भारत ने 2018-19 में 1.7 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 23.52 करोड़ टन कोयले का आयात किया था। 

प्रमुख खबरें

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू