ममता बनर्जी का केंद्र पर निशाना, मोदी सरकार की खराब आर्थिक नीतियों के कारण देश गेहूं संकट का सामना कर रहा है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की खराब आर्थिक नीतियों के कारण देश गेहूं संकट का सामना कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार को ‘‘भ्रष्ट’’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी जैसे गलत फैसलों ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है और देश में बेरोजगारी बढ़ी है। बनर्जी ने बांकुड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ केंद्र सरकार हमें गेहूं उपलब्ध नहीं करा रही है। वह दावा कर रही है कि उसके पास देने के लिए गेहूं नहीं है। देश में गेहूं की कमी है... यह संकट केंद्र में भाजपा नीत सरकार की खराब आर्थिक नीतियों के कारण उत्पन्न हुआ है।’’

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई केंद्रीय मंत्रियों को भाजपा ने राज्यसभा चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किया

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने केंद्र पर भारतीय रेलवे और बीमा जैसी देश की संपत्तियों को बेचने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा देश की संपत्तियां बेचने में लगी हुई है, चाहे रेलवे हो, बीमा हो.. सब कुछ बेचा जा रहा है। इस तरह से वे अर्थव्यवस्था चला रहे हैं। यह देश की अभी तक की सबसे अक्षम पार्टी है। अगर अगले लोकसभा चुनाव में उनकी हार होती है, तो यह देश के लिए बेहतर होगा।

प्रमुख खबरें

Texas के Fort Hood में 13 हत्याओं के दोषी Nidal Hasan को 3 दिसंबर को मिलेगी मौत की सजा

Explained | France Student Protests | फ्रांस में 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर क्यों उतरे? जानिए क्यों सुलग रहा है पेरिस और क्या हैं मांगें?

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा