लोकसभा में बोलीं निर्मला सीतारमण, देश में कांग्रेस के कारण था अंधकाल, दहाई अंकों में थी महंगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में इस विपक्षी पार्टी के कारण ही ‘अंधकाल’ था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में लोगों के वित्तीय समावेश और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ‘अमृतकाल’ की दिशा में कदम बढा़या गया है। उन्होंने लोकसभा में अगले वित्त वर्ष के केंद्रीय बजट पर सामान्य चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। बजट पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आरोप लगाया था कि सरकार भले ही ‘अमृत काल’ की बात कर रही है, लेकिन असल में इस सरकार के तहत यह ‘अंधकाल’ है। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय बजट से नाखुश दिखे जम्मू के व्यापारी, सरकार से कर रहे थे राहत की उम्मीद 

उनके मुताबिक, ‘अमृतकाल’ की दिशा में बढ़ने के लिए मोदी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। मंत्री ने कहा कि जनधन योजना के कारण सभी भारतीय समस्त वित्तीय व्यवस्थाओं से जुड़े हैं और आज इन खातों में 1.57 लाख करोड़ रुपये जमा हैं। उन्होंने कहा कि इनमें 55.6 प्रतिशत खाते महिलाओं के हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की कई अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत