देश को वैकल्पिक एजेंडे की जरूरत है, राजनीतिक मोर्चों या राजनीतिक पुनर्गठन की नहीं: राव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

हैदराबाद। सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को कहा कि देश को वैकल्पिक एजेंडे की जरूरत है, राजनीतिक मोर्चों या राजनीतिक पुनर्गठन की नहीं और यही कारण था कि उन्होंने कम्युनिस्ट दलों के नेताओं के केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार को ‘‘हटाने’’ के विचार को ना कह दिया था। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के 21वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में राव ने कहा कि तेलंगाना अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल के रूप में उभरा है, हालांकि राज्य को इससे कहीं अधिक हासिल करने की जरूरत है। कार्यक्रम में पार्टी के करीब 3000 लोगों ने शिरकत की। 

 

इसे भी पढ़ें: ओखला और शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलायेगा दक्षिणी दिल्ली नगर निगम


राव ने कहा कि देश को वैकल्पिक एजेंडे की जरूरत है, राजनीतिक मोर्चों या राजनीतिक पुनर्गठन की नहीं। ऐसा कहा जाता है कि राव, भाजपा विरोधी गुट बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद देश में जल युद्ध, बिजली क्षेत्र के संकट पर चिंता व्यक्त की। राव ने कहा कि उन्होंने केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा को हटाने के कम्युनिस्ट दलों के नेताओं के विचार को ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा कि मकसद किसी भी पार्टी को नीचा दिखाना नहीं होना चाहिए। राज्य में 2014 से सत्ता पर आसीन राव ने दावा किया कि तेलंगाना ने देश से बेहतर प्रदर्शन किया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी