देश को गुलाम नबी आजाद की राजनीतिक बुद्धिमत्ता, प्रतिबद्धता की जरूरत: देवगौड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2021

बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने बुधवार को कहा कि देश को गुलाम नबी आजाद की राजनीतिक बुद्धिमत्ता और प्रतिबद्धता की जरूरत है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गलाम नबी आजाद की सदन से विदाई पर जनता दल (सेकुलर)के प्रमुख ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू्-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री को कई वर्षों की दोस्ती और भाई-चारे के लिए शुक्रिया अदा किया। 

इसे भी पढ़ें: जानिए कौन हैं शमशेर सिंह मन्हास ? जिनके साथ PM मोदी स्कूटर में घूमा करते थे

देव गौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘ देश को उनकी राजनीतिक बुद्धिमत्ता तथा प्रतिबद्धता की जरूरत है और मुझे विश्वास है कि देश को और कई वर्षों तक उनकी सेवाएं मिलेंगी।’’ राज्यसभा में आजाद का कार्यकाल अगले सप्ताह समाप्त हो रहा है।

प्रमुख खबरें

The Alliance से बहन Dolly के एविक्शन पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- Kushal Tandon को ओल्ड एज होम भेजो

FIFA World Cup रेफरी विवाद पर Collina का पलटवार, कहा- ईमानदारी पर सवाल गलत, किसी का दबाव नहीं

आतंकवाद मानवता के लिए चुनौती, पीएम मोदी का पाकिस्तान पर बड़ा प्रहार, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भी दिया जख्मों पर नमक

ICC Hall Of Fame में Dada का नाम! Sourav Ganguly ने रचा इतिहास, फैंस हुए गदगद