मध्य प्रदेश में शुरू होगी देश की पहली चिकित्सा शिक्षा छात्र बीमा योजना

By दिनेश शुक्ल | Feb 05, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय/स्वशासी चिकित्सा, दंत चिकित्सा, नर्सिंग महाविद्यालयों एवं शासकीय पैरामेडिकल संस्थानों में पढ़ रहे चिकित्सा शिक्षा छात्रों को उनकी पढ़ाई के दौरान स्वास्थ्य बीमा एवं व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा का कवच दिया जायेगा। यह देश की पहली ‘‘चिकित्सा शिक्षा छात्र बीमा योजना’’ है, जिसमें चिकित्सा शिक्षा छात्र को उनके पढ़ाई की पूरी अवधि में राज्य सरकार द्वारा बीमा प्रदान किया जा रहा है। इस बीमा योजना के लिये वार्षिक प्रीमियम की राशि को संबंधित महाविद्यालय द्वारा वहन किया जायेगा। यह बातें प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कही। 

इसे भी पढ़ें: भारत भवन स्थापना दिवस समारोह 13 फरवरी से, पहले दिन होगा हंसराज हंस का गायन

उन्होंने बताया कि योजना के लागू होने से प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पढ़ रहें छात्रों और उनके परिवार पर बीमारी की स्थिति में कोई भी आर्थिक भार नहीं आएगा। साथ ही छात्र वित्तीय समावेशन में शामिल हो सकेंगे। कोविड जैसी महामारी के दौर के गुजरने के बाद इस बीमा योजना का महत्व और बढ़ जाता है। कई चिकित्सा छात्र कोविड के संक्रमण से भी प्रभावित हुए और चिकित्सा छात्रों के कार्य के स्वरूप में उनके कई संक्रामक बीमारियों से ग्रस्त होने की संभावना भी ज्यादा रहती है।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते