By अभिनय आकाश | Dec 08, 2022
बंदूकधारी, छापेमारी और फिर गिरफ्तारी ये वाक्या जर्मनी में अतंरराष्ट्रीय साजिश को नेस्तानाबूद करने का साक्ष्य है।जर्मनी के अधिकांश हिस्सों में हजारों पुलिस अधिकारियों ने सशस्त्र तख्तापलट की योजना बनाने वाले संदिग्ध घोर दक्षिणपंथी चरमपंथी के खिलाफ छापेमारी की है। ये चरमपंथी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते थे। इस छापेमारी में 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जर्मन शाही परिवार के सदस्य हेनरिक XIII तख्तापलट के पीछे कथित मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं। जर्मन पुलिस के अनुसा, एक नई जर्मन सेना के निर्माण के उद्देश्य हेनरिक XIII ने पूरी साजिश रची। अधिकारियों ने बताया कि 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है। संघीय अभियोजकों ने बताया कि लगभग 3,000 अधिकारियों ने जर्मनी के 16 राज्यों में से 11 में 130 ठिकानों पर छापेमारी की।
कौन है हेनरिक
12 वीं शताब्दी में पूर्वी जर्मनी के कुछ हिस्सों पर शासन करने वाले महान परिवार के वंशज और जर्मन सेना के पैराटूपर बटालियन के पूर्व वरिष्ठ क्षेत्र अधिकारी रुडिगर वॉन था। पिछले वर्ष इस जोड़ी ने एक आतंकवादी संगठन की स्थापना करते हुए रुडिगर वॉन के साथ सैन्य तख्तापलट की योजना बनाने के प्रभारी और हेनरिक XIII के साथ मिलकर जर्मनी के भविष्य की मैपिंग की।