सोनभद्र में जादू-टोना करने के शक में दंपति पर हमला; महिला की मौत व पति घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2025

सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के गांव परसोई में बृहस्पतिवार देर शाम जादू टोना करने के शक में धारदार हथियारों से दंपति पर हमला कर दिया गया जिसमें महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ओबरा राजेश सिंह ने बताया कि मजदूरी करने वाले 57 वर्षीय बाबूलाल खरवार बृहस्पतिवार शाम जब वह अपनी पत्नी राजवंती (52) के साथ घर पर थे, तभी गांव के ही निवासी गुलाब व कुछ अन्य लोग धारदार हथियारों के साथ उनके घर पहुंचे और दंपति पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस हमले में राजवंती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने जानकारी दी कि इस वारदात में नामजद मुख्य आरोपी गुलाब को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी