फेसबुक लाइव पर पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, मौत की वजह सुन उड़ जाएंगे होश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

बागपत (उत्तर प्रदेश)। बागपत जिले के बड़ौत में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक जूता व्यापारी और उसकी पत्नी ने अपनी तंगी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार बताते हुए फेसबुक लाइव पर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना में महिला की मौत हो गई है जबकि व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बुधवार को बताया कि बड़ौत के सुभाष नगर निवासी जूता व्यापारी राजीव तोमर (40) ने मंगलवार दोपहर फेसबुक लाइव पर अपनी पत्नी पूनम (35) के सामने जहर खा लिया। उन्होंने बताया कि पूनम से उसे रोकने का प्रयास कियाथा, लेकिन असफल रहने पर उसने भी जहर खा लिया। जादौन ने बताया कि पति-पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पूनम की मौत हो गई जबकि राजीव की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में सात हाई स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, कोई विस्फोटक बरामद नहीं

उसने कर्ज भी लिया था, जिस कारण वह काफी परेशान था।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है, बागपत में एक व्यापारी और उसकी पत्नी की आत्महत्या के प्रयास, उसमें महिला की मृत्यु के बारे में जान कर बेहद दुःख हुआ। परिजनों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि राजीव को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले। प्रियंका ने लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में इसका जिक्र करते हुए कहा कि बागपत की घटना बेहद दुखद है और नोटबंदी तथा जीएसटी के बाद लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर छोटे तथा मझोले व्यापारियों पर ही पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘अफसोस की बात यह है कि सरकार ने ऐसे व्यापारियों को कोई भी सहायता नहीं दी है।

प्रमुख खबरें

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी

Agniveer योजना में बड़ा बदलाव, अनिल बलूनी बोले- दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल सेना को करेगा सशक्त

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा