Relationship Advice । इन चीजों को Boundaries समझने की गलती करते हैं कपल

By एकता | Oct 28, 2023

रिश्ते को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को एक-दूसरे के बीच सीमाएं स्थापित करनी पड़ती है। ये सीमाएं लोगों को वो करने से रोकती हैं, जो उनके पार्टनर और रिश्ते के लिए सही नहीं है। किसी भी रिश्ते में सीमाओं का होना जरुरी है। ये कई तरीकों से रिश्तों को टूटने से बचाती हैं। इसके अलावा ये रिश्तों को मजबूत और आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। हालाँकि, कई बार लोग जिन्हें सीमाएं समझते हैं, वो असलियत में सीमाएं होती नहीं है। ऐसे में चलिए जानते हैं किन चीजों को लोग अपनी सीमाएं समझने की गलती कर बैठते हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice For Couples । बड़ी नहीं छोटी-छोटी चीजों पर करें फोकस, खुशहाल और स्वस्थ बनेगा रिश्ता

मौन व्यवहार- बहुत से लोग ऐसे हैं, जो गुस्सा होने पर अपने पार्टनर से बात करना बंद कर देते हैं। पार्टनर द्वारा बात करने की कोशिश करने पर उनकी बातों का जवाब नहीं दिया जाता है। ऐसा आमतौर पर सभी लोग करते हैं। लेकिन आपको ये बात समझने की जरूरत कि गुस्से में पार्टनर के साथ मौन व्यवहार करना भावनात्मक रूप से आप दोनों को अलग कर सकता है। इसलिए अगर आप गुस्से में अपने पार्टनर से बात नहीं करना चाहते हैं तो साफ-साफ शब्दों में उन्हें ये बात समझा दें और स्पेस देने को कहें।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice । रिश्ते को बेहतर से बेहतरीन बनाती हैं ये चीजें, न करें इन्हें Red Flag समझने की गलती

जो नहीं किया उसका दोष स्वीकार करना- अक्सर रिश्तों को बचाने या कलेश से बचने के लिए लोग उन चीजों का दोष भी स्वीकार कर लेते हैं, जो उन्होंने नहीं किया होता है। ये अपनी शांति की रक्षा करने का एक तरीका लग सकता है, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। जो गलती आपने नहीं की है उसका दोष स्वीकार करने की जरूरत नहीं है। ऐसा करने से समस्या ठीक नहीं होगी और ये चीज बाद में रिश्ते और आप पर हावी हो सकती है।

प्रमुख खबरें

मणिपुर हिंसा में किसी बड़े नेटवर्क की साजिश की हो जांच: N Biren Singh

West Indies के खिलाफ Shubman Gill ने लगाया 11वां ODI शतक, टूटा बड़ा रिकॉर्ड

OpenAI ने लॉन्च किए 24 घंटे काम करने वाले Dots एजेंट्स और किफायती GPT-6.1 मॉडल

PM Narendra Modi ने Donald Trump से की फोन पर बात, व्यापार और रक्षा सहयोग की समीक्षा