अदालत ने सलमान खान को जारी सम्मन पर रोक की अवधि 13 जून तक के लिए बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने, 2019 में एक पत्रकार के साथ कथित तौर पर किये गए दुर्व्यवहार के संबंध में एक निचली अदालत द्वारा अभिनेता सलमान खान को जारी सम्मन पर लगाई गई रोक की मियाद बृहस्पतिवार को 13 जून तक के लिए बढ़ा दी। इस साल मार्च में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने खान और उनके अंगरक्षक नवाज शेख को सम्मन जारी किये थे और पांच अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया था। पत्रकार अशोक पांडेय की ओर से इन दोनों के विरुद्ध दर्ज कराई गई शिकायत परयह आदेश जारी किया गया था।

इसे भी पढ़ें: परिसीमन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों के पुनर्निर्धारण संबंधी अंतिम आदेश पर हस्ताक्षर किये

उच्च न्यायालय ने पांच अप्रैल को जारी आदेश में सम्मन पर पांच मई तक के लिए रोक लगा दी थी। बाद में खान के अंगरक्षक शेख ने भी सम्मन को चुनौती देते हुए एक याचिका दायर की थी। बृहस्पतिवार को दोनों याचिकाओं पर न्यायमूर्ति एन. जे. इनामदार की एकल पीठ ने सुनवाई की। अदालत ने खान और उनके अंगरक्षक के विरुद्ध सम्मन पर रोक की अवधि 13 जून तक के लिए बढ़ा दी।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा