By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2018
पंचकूला (हरियाणा)। बलात्कार के दो मामलों में जेल की सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपने 400 अनुयायियों को कथित रूप से नपुंसक बनाये जाने से संबंधित एक मामले में शुक्रवार जमानत दे दी गई। हालांकि राम रहीम सिंह को जेल में ही रहना होगा क्योंकि उसे अपनी दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार के लिए जेल की सजा दी गई है। ।पंचकूला की एक अदालत ने पिछले वर्ष अगस्त में उसे दोषी ठहराया था।
राम रहीम सिंह के साथ डॉक्टरों पंकज गर्ग और एम पी सिंह के खिलाफ आरोप लगाये गये थे।गौरतलब है कि राम रहीम सिंह को बलात्कार के दो मामलों में दोषी ठहराया गया था और उसे 20 वर्ष जेल की सजा सुनाई गई थी।