फोन की सेटिंग बदलने के बहाने महिला की फोटो गैलरी से चुराई उसकी निजी तस्वीरें, अब ICE की हिरासत में Raghul Anandakrishnan

By एकता | Nov 22, 2026

अमेरिका में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) ने भारतीय मूल के रघुल आनंदकृष्णन को हिरासत में लिया है। टेक्सस में एक महिला की बिना अनुमति निजी तस्वीरें लेने की कोशिश के मामले में दोषी पाए जाने के बाद उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। यह मामला 7 जून का है। आईसीई के मुताबिक, रघुल पहले ही काउंटी जेल में अपनी सजा काट चुका है। अब उसे इमिग्रेशन कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने तक आईसीई की हिरासत में रखा जाएगा।

महिला की निजी तस्वीरें खुद को भेजने की कोशिश का आरोप

ऑस्टिन पुलिस को कैपिटल प्लाजा शॉपिंग सेंटर स्थित 'टोटल वायरलेस' स्टोर से एक शिकायत मिली थी। एक महिला ने आरोप लगाया था कि स्टोर में काम करने वाले कर्मचारी ने उसका फोन लेकर उसकी निजी तस्वीरें अपने डिवाइस पर भेजने की कोशिश की।

महिला के मुताबिक, वह अपने फोन की सेटिंग बदलवाने के लिए स्टोर पहुंची थी। कर्मचारी ने फोन खोलने के लिए उससे पासकोड मांगा। इसके बाद उसने फोन की सेटिंग खोलने के बजाय फोटो गैलरी खोल ली और एयरड्रॉप के जरिए कुछ निजी तस्वीरें अपने डिवाइस पर भेजने की कोशिश की।

महिला ने पुलिस को बताया कि रघुल उसका फोन लेकर स्टोर के पिछले हिस्से में चला गया था। जब वह वापस आया और महिला ने अपना फोन देखा, तो उसे पता चला कि एयरड्रॉप के जरिए उसकी दो निजी तस्वीरें कर्मचारी के डिवाइस पर भेजी गई थीं।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारी ने उसके स्नैपचैट अकाउंट को भी खोला और खुद को उसमें जोड़ लिया। महिला ने पुलिस को साफ बताया कि उसने कर्मचारी को अपनी निजी तस्वीरें देखने, स्नैपचैट अकाउंट खोलने या कोई भी तस्वीर अपने डिवाइस पर भेजने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद उसने कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें: Seattle Airport पर फ्लाइट में चढ़ने से पहले दो यात्रियों को घसीटकर ले गए ICE एजेंट, Alaska Airlines ने जताई नाराजगी

फोन की सेटिंग बदलवाने आई थी महिला, आरोपी ने खोल ली फोटो गैलरी

'फॉक्स 7 ऑस्टिन' की ओर से जारी अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, 29 वर्षीय रघुल आनंदकृष्णन ने पुलिस को बताया कि महिला अपने आईफोन की नेटवर्क सेटिंग बदलवाने के लिए स्टोर आई थी।

हलफनामे के अनुसार, रघुल ने जांचकर्ताओं को बताया कि तस्वीरें ट्रांसफर नहीं हो पाईं और उसने फोन वापस ग्राहक को दे दिया। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसे ग्राहक के फोन की सिर्फ नेटवर्क सेटिंग देखने की अनुमति थी। उसे फोन की तस्वीरें या दूसरी निजी जानकारी देखने की इजाजत नहीं थी।

इसे भी पढ़ें: US ने चला वेनेजुएला वाला पासा, गयाना के तेल पर डाली नजर, भारत ने पलटा पूरा खेल

शुरुआत में लगे थे दो आरोप, एक मामले में ठहराया गया दोषी

रघुल पर शुरुआत में दो आरोप लगाए गए थे। इनमें 'इनवेसिव विजुअल रिकॉर्डिंग' यानी बिना अनुमति किसी की आपत्तिजनक तस्वीरें या वीडियो लेने की कोशिश करना और 'कंप्यूटर सिक्योरिटी ब्रीच' यानी बिना इजाजत किसी कंप्यूटर सिस्टम या डिवाइस तक पहुंच बनाना शामिल था। हलफनामे के मुताबिक, दूसरा आरोप ग्राहक के फोन में मौजूद फोटो एप को बिना अनुमति खोलने से जुड़ा था।

आईसीई ने बताया कि बाद में रघुल को 'इनवेसिव विजुअल रिकॉर्डिंग' के प्रयास का दोषी ठहराया गया। उसने काउंटी जेल में अपनी सजा पूरी की। इसके बाद इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। अब इमिग्रेशन कोर्ट में होने वाली कार्यवाही पूरी होने तक वह आईसीई की हिरासत में रहेगा।

प्रमुख खबरें

पहले Test में भारत से 233 रन पीछे New Zealand, मैच बचाने के लिए लंबी बल्लेबाजी जरूरी: रविंद्र

PNB को ECL लागू होने पर चाहिए 5000 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान, मुनाफे पर नहीं होगा असर

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर CM Yogi और Akhilesh Yadav ने किया नमन

Delhi में आज 22 शादियों से लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी