रेलवे टेंडर मामले में लालू प्रसाद यादव को मिली अंतरिम जमानत

By अनुराग गुप्ता | Dec 20, 2018

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को रेलवे टेंडर मामले में कोर्ट ने राहत दी है। बता दें कि सीबीआई और ईडी की ओर से दायर आईआरसीटीसी घोटाला मामले में लालू प्रसाद को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 19 जनवरी तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि, उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के सामने लालू प्रसाद यादव ने अपना पक्ष रखा।  

इसे भी पढ़ें: लालू से मिलकर रो पड़े तेज प्रताप यादव, अब कहा- तेजस्वी का पूरा साथ दूँगा

अदालत ने सीबीआई और ईडी को निर्देश दिया कि वह दोनों मामलों में प्रसाद की जमानत याचिका पर अपना जवाब दें। यह मामला आईसीआरसीटीसी के दो होटलों की देखरेख का ठेका निजी फर्म को सौंपने में हुई अनियमितताओं से जुड़ा है।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील