अल-कादिर ट्रस्ट मामले में अदालत ने Imran Khan और बुशरा बीबी को 14 पन्नों की प्रश्नावली सौंपी

By Prabhasakshi News Desk | Nov 11, 2024

इस्लामाबाद । नवंबर पाकिस्तान की एक अदालत ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 19 करोड़ पौंड के निपटान मामले में 14 पन्नों की प्रश्नावली सौंपी है। ‘द न्यूज’ अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्र की रविवार की खबर के मुताबिक, प्रश्नावली में अल-कादिर ट्रस्ट मामले से संबंधित 79 सवाल पूछे गये हैं। खबर में बताया गया कि यह प्रश्नावली खान और उनकी पत्नी के अंतिम बयानों के लिए मुहैया कराई गई थी। ऐसा आरोप है कि खान और उनकी पत्नी ने एक रियल एस्टेट कारोबारी की मदद करते हुए देश को 19 करोड़ पौंड से अधिक का नुकसान पहुंचाया।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक