कोर्ट ने उन्नाव रेप केस के आरोपी विधायक सेंगर को तिहाड़ भेजने का दिया आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने उन्नाव बलात्कार मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल से दिल्ली के तिहाड़ जेल लाने का निर्देश सोमवार को दिया। सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने सामूहिक बलात्कार के मामले में दलीलों के लिए सात अगस्त की तारीख तय की है। यह दिल्ली की अदालत में स्थानांतरित किए गए चार मुकदमों में से एक है।जिला जज दिनेश शर्मा के आदेश पर विधायक के आवास पर नाबालिग लड़की के साथ 2017 में हुए बलात्कार के मामले में सेंगर और सह-आरोपी शशि सिंह को सोमवार को सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा की अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने सिंह को भी तिहाड़ जेल भेजने का निर्देश दिया है। कुछ ही दिन पहले रायबरेली में एक कार और ट्रक की टक्कर में बलात्कार पीड़ित और उसके वकील के गंभीर रूप से घायल होने के बाद सेंगर और नौ अन्य लोगों के खिलाफ सीबीआई ने हत्या का मामला दर्ज किया था। हादसे में पीड़ित की दो महिला रिश्तेदारों की मौत हो गई थी। उसके परिवार ने इसमें साजिश का आरोप लगाया है। शीर्ष अदालत ने मामले की रोज सुनवाई करने और इसे 45 दिन के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया था। मुख्य मामले के अलावा तीन अन्य मामलों को भी राष्ट्रीय राजधानी की अदालत में स्थानांतरित किया गया है। ये मामले हैं... पीड़िता के पिता के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामला, हिरासत में उनकी मौत और पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार। 

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!