ठग लाइफ दिखा रहे सिनेमाघरों की सुरक्षा संबंधी याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2025

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कर्नाटक के सिनेमाघरों में कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की स्क्रीनिंग को लेकर कथित धमकियों से सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए एक वकील ने कर्नाटक में फिल्म की स्क्रीनिंग का विरोध करने वाले कुछ समूहों का जिक्र करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा खुली धमकियां दी जा रही हैं और वे कह रहे हैं कि सिनेमाघरों में आग लगा दी जाएगी।

न्यायमूर्ति मिश्रा ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा, ‘‘अग्निशामक यंत्र लगाएं’’। उन्होंने याचिकाकर्ता से उच्च न्यायालय जाने को कहा। ‘ठग लाइफ’ 5 जून को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

हासन की संबंधी टिप्पणी पर विवाद के बाद यह तमिल फिल्म कर्नाटक में रिलीज नहीं हो सकी, जिसमें 70 वर्षीय अभिनेता ने 1987 की ‘नायकन’ के बाद फिल्म निर्माता मणिरत्नम के साथ दोबारा काम किया है। इसे तेलुगु, हिंदी और मलयालम में भी रिलीज किया गया।

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026