ढाई साल की बच्ची के बलात्कार के आरोपी को कोर्ट ने दी कड़ी सजा, दस हजार का जुर्माना भी लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2021

ठाणे। महाराष्ट्र की एक अदालत ने ठाणे जिले में ढाई साल की बच्ची के बलात्कार के आरोपी 49 वर्षीय व्यक्ति को दोषी करार देते हुए दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कविता डी शिरभाते ने भारतीय दंड संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मुंब्रा के रहने वाले आरोपी को उसके परिचित की ढाई साल की बच्ची से बलात्कार करने का दोषी पाया और उसे दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में एक दिन में 14 लाख से अधिेक लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई

दालत ने दोषी पर दस हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष के मुताबिक दोषी व्यक्ति मुंब्रा में पीड़ित परिवार के साथ रह रहा था, वह और पीड़ित परिवार एक ही गांव से हैं। पांच मई 2014 की रात को पीड़ित परिवार बच्ची और उसकी बड़ी बहन को आरोपी की देखभाल में छोड़कर बाहर गया था। जब वे लौटे तो देखा कि बच्ची बेहोश है और उसका खून बह रहा है जबकि आरोपी गायब था। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बलात्कार की पुष्टि की जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi

Lok Sabha Election : तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थमा, 7 मई को होगा मतदान