महाराष्ट्र में एक दिन में 14 लाख से अधिेक लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई

Maharashtra Covid Vaccination

महाराष्ट्र ने अपने 4 सितम्बर के पुराने कीर्तिमान - 12 लाख को ध्वस्त करते हुए बुधवार को नया कीर्तिमान स्थापित किया। राज्य में अब तक कुल 6. 55 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

 महाराष्ट्र में बुधवार को अब तक एक दिन में सर्वाधिक 14,39,809 लोगों को कोविड-रोधी टीके की खुराक दी गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जन स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने बताया कि ये राज्य में अब तक एक दिन में लगाए गए टीकों की सर्वाधिक संख्या है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में अब तक टीके की 6.55 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

चार सितंबर को राज्य में 12,27,224 लोगों को टीका लगाया गयाा था, जिसका रिकॉर्ड बुधवार को टूट गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़