By Anurag Gupta | Mar 28, 2022
नयी दिल्ली। कोरोना महामारी के भारत समेत दुनिया का हर एक देश प्रभावित हुआ है। इसके बावजूद तमाम देशों ने कोरोना के खिलाफ युद्ध को जारी रखा और भारत जैसे देशों ने उन तमाम मुल्कों की रक्षा के लिए वैक्सीन का निर्माण किया और उनकी मदद की। लेकिन कोरोना महामारी के कमजोर पड़ने के बाद लोग कोरोना कॉलर ट्यून से आह्त हैं। ऐसे में इन लोगों के लिए एक खुशखबरी है।
दो साल पहले चालू हुई थी कोरोना कॉलर ट्यून
साल 2019 में कोरोना महामारी ने सबसे ज्यादा हाहाकार मचाया हुआ था। उसके बाद से देश ने अब तक कोरोना की तीन लहरों का सामना किया है। ऐसे में सरकार ने जागरुकता के लिए कोरोना कॉलर ट्यून की शुरुआत की थी। ऐसे में फोन कॉल करने पर सबसे पहले कोरोना कॉलर ट्यून सुनाई देती है और फिर घंटी जाती है। महामारी के खिलाफ जागरुकता अभियान से शुरू हुई कॉलर ट्यून अब वैक्सीनेशन को लेकर जागरुकता फैला रही है।