कोरोना से मरने वालों की संख्या 114 हुई, कुल संक्रमितों की संख्या 4,421

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2020

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मंगलवार को मृतकों का आंकड़ा 114 हो गया है और कुल संक्रमितों की संख्या 4,421 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 3,981 लोग अब भी संक्रमित हैं, करीब 325 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और एक व्यक्ति विदेश जा चुका है। कुल मामलों में 66 विदेशी नागरिक हैं। सुबह नौ बजे तक मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में तीन और लोगों की मौत हो गई जबकि त्रिपुरा में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा 45 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 12, मध्य प्रदेश में नौ, तेलंगाना और दिल्ली में सात-सात, पंजाब में छह और तमिलनाडु में पांच मौतें हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कोरोना के 24 नये मामले आए सामने, कुल संख्या बढ़कर 325

देश में संक्रमण के सबसे अधिक 748 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 621 और दिल्ली में 523 मामले हैं। केरल में संक्रमित लोगों की संख्या 327, तेलंगाना में 321, उत्तर प्रदेश में 305 और राजस्थान में 288 हैं। आंध्र प्रदेश में कुल 226 लोग संक्रमित हैं। मध्य प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़ कर 165, कर्नाटक में 151 और गुजरात में 144 हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर से 109, पश्चिम बंगाल में 91, हरियाणा में 90 और पंजाब में 76 मामले सामने आए हैं। बिहार में 32 जबकि उत्तराखंड में 31 और असम में 26 मामले हैं। ओडिशा में 21, चंडीगढ़ में 18, लद्दाख में 14 और हिमाचल प्रदेश में अब तक 13 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसे भी पढ़ें: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मोदी का संदेश- मुस्कुरायेगा और जीत जायेगा इंडिया

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और छत्तीसगढ़ से 10 मामले सामने आए हैं। गोवा में सात और पुडुचेरी में पांच लोग संक्रमित हैं। वहीं, झारखंड में चार और मणिपुर में दो लोगों में जबकि त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “राज्यवार आंकड़ों की अभी और पुष्टि एवं मिलान किया जा सकता है।”

प्रमुख खबरें

Nano EV फिर से बनेगी India की शान! एक बयान और अटकलों का दौर

Pakistan Crisis: इमरान खान को रिहा करो वरना भुगतने होंगे नतीजे, PTI की बड़ी चेतावनी, होगा देशव्यापी आंदोलन

झारखंड में ABVP कार्यकर्ताओं की Ranchi में पुलिस से झड़प, विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

PM E-Drive Scheme 2028 तक बढ़ी, लेकिन Electric Two-Wheeler पर मिलने वाली Subsidy हुई आधी