कोविड-19 केंद्र घोटाला : आईएएस अधिकारी संजीव जायसवाल ईडी के समक्ष पेश हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2023

कोविड-19 महामारी के दौरान बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा स्थापित कोविड केंद्रों में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के एक मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी संजीव जायसवाल शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। जायसवाल को सुबह साढ़े ग्यारह बजे दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित ईडी के कार्यालय में प्रवेश करते देखा गया और वह 10 घंटे बाद रात करीब पौने दस बजे वहां से निकले। जायसवाल ने निकलते वक्त पत्रकारों से कहा कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया और सभी सवालों के जवाब दिये।

इससे पहले भी ईडी ने उन्हें तलब किया था, लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे। ईडी ने कोविड केंद्रों से संबंधित मामले की जांच के तहत पिछले सप्ताह शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत के करीबी कहे जाने वाले सुजीत पाटकर के आवास पर छापे मारे थे। एक अधिकारी ने पहले कहा था कि पाटकर और उसके तीन साझेदारों पर महामारी के वक्त अस्थायी अस्पतालों के प्रबंधन का अनुबंध गलत तरीके से हासिल करने का आरोप है।

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy की US Visit को केंद्र से नहीं मिली मंजूरी, कांग्रेस और भाजपा में छिड़ी बहस

CPI M नेताओं ने AN Shamseer पर टिप्पणी करने पर Vellappally Natesan को आड़े हाथ लिया

Meerut Murder Case में सौतन समेत 3 गिरफ्तार, बेटे के विवाद में की थी हत्या

Neha Pachisia मामले में MP Police ने गठित की SIT, जमीन सौदे की होगी जांच