न्यूयॉर्क में कोविड-19 से रोजाना सबसे ज्यादा मौत का सिलसिला जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

न्यूयॉर्क।अमेरिका में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के केंद्र न्यूयॉर्क राज्य में पिछले 24 घंटे में 630 लोगों की मौत हो गई है और यहां कोविड-19 से रोजाना सबसे ज्यादा मौत होने का सिलसिला जारी है। वहीं गवर्नर एंड्र्यू क्योमो ने चेतावनी दी है कि करीब सात दिनों में राज्य में प्रकोप चरम पर पहुंच सकता है।

राज्य में पहली बार दो से तीन अप्रैल के बीच एक दिन में सबसे ज्यादा 562 मौत हुई थी यानि हर ढाई मिनट में संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई। चार अप्रैल के बाद 24 घंटे में मृतकों की संख्या 630 हो गई जिसके बाद शुक्रवार की सुबह का 2,935 का आंकड़ा बढ़कर 3,565 पर पहुंच गया। अमेरिका में कुल संक्रमितों की संख्या 3,12,146 है जिसमें से 1,13,704 मामले अकेले न्यूयॉर्क राज्य में हैं।

इसे भी पढ़ें: चीन में आये कोरोना के 30 नये मामले; वुहान के नौ जिलों को कम जोखिम वाले क्षेत्र किया घोषित

अमेरिका में दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य, न्यू जर्सी में कोविड-19 के 30,000 मामले हैं। न्यूयॉर्क सिटी में कोरोना वायरस के 63,306 मामले हैं जो पूर्व के 24 घंटों में 57,169 थे। साथ ही यहां 2,624 लोगों की मौत हो चुकी है। क्योमो ने कहा कि राज्य में जब रोजाना होने वाली मौतों की तादाद सबसे ज्यादा हो जाएगी, वह वक्त अब भी चार से आठ दिन दूर है। उन्होंने कहा, “हम लगातार आंकड़ें शिखर पर पहुंचने की बात कर रहे हैं। मैं इसे चोटी की लड़ाई कहता हूं। उस वक्त दुश्मन सबसे ज्यादा हावी होगा।” क्योमो ने कहा, “लेकिन अनुमान के मुताबिक हम सात दिन की रेंज यानि, चौथे, पांचवें, छठे, सातवें या आठवें दिन की रेंज में है। कोई आपको सही-सही दिन नहीं बता सकता जिससे योजना बनाने में निराशा हाथ लगती है।” क्योमो ने राज्य और देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त आपूर्ति न होने पर पर गुस्सा जाहिर किया है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत