हरियाणा में कोविड-19 से 32 लोगों की मौत, एक दिन में सर्वाधिक 7,717 नए मामले आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2021

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में शनिवार को एक दिन में संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 7,717 नए मामले सामने आए और महामारी से 32 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले साल शुरू हुई महामारी से राज्य में अब तक 3,386 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल 3,49,794 लोग संक्रमित हुए हैं। संक्रमण के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए हरियाणा सरकार ने शनिवार को राज्य स्तरीय निगरानी समिति गठित की।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा के 10 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन, बाकी सभी शहरों में रात का कर्फ्यू जारी

राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 6,277 मामले सामने आए थे। बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को जिन 32 लोगों की मौत हुई, उनमें फरीदाबाद-पानीपत के पांच-पांच, हिसार-करनाल-रोहतक के तीन-तीन, जींद-पलवल-पंचकूला-गुरुग्राम के दो-दो मरीज शामिल हैं। हरियाणा में इस समय 38,558 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 3,07,850 मरीज ठीक हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet ने तुलु को दी दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा के रूप में मान्यता

Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में

लद्दाख में Sea Buckthorn का खरीद मूल्य हुआ 300 रुपये प्रति किलो, उपराज्यपाल ने की घोषणा

Odisha के 20 जिलों में भारी बारिश का IMD Yellow Alert जारी