Covid-19 In India | दिल्ली में खत्म होगा वीकेंड लॉकडाउन, भारत में 24 घंटे में 3,47,254 नए मामले हुए दर्ज

By रेनू तिवारी | Jan 21, 2022

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने भारत  में अपनी गति पकड़ ली है। लगातार रोजाना मामले बढ़ते हुए दिखाये दे रहे हैं। पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 3,47,254 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,85,66,027 हो गई। संक्रमण के कुल मामलों में कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के 9,692 मामले भी शामिल हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 20,18,825 हो गई है, जो कुल मामलों का 5.23 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव का वादा, सत्ता में आने पर राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे 

देश में 235 दिन में उपचाराधीन मरीजों की यह संख्या सर्वाधिक है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 94,774 की वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं, 703 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,88,396 हो गई। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 93.50 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में बृहस्पतिवार से ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मामलों में 4.36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

प्रमुख खबरें

Iran के Peace Proposal पर भड़के Donald Trump, दे डाली फिर से हमले की धमकी

Video । सिद्धार्थनगर में टंकी पर फंसे बच्चों के लिए देवदूत बनी Indian Air Force, हेलीकॉप्टर से किया Rescue

Vivek Vihar Fire Tragedy: सुबह-सुबह आग का तांडव, 9 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत

World Press Freedom Day: लोकतंत्र का चौथा स्तंभ क्यों है अहम? Human Rights के लिए जानें इसका महत्व