मिजोरम में कोविड-19 के 36 नए मरीजों में असम में चुनाव ड्यूटी से लौटे 12 पुलिसकर्मी शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2021

आइजोल। मिजोरम में शुक्रवार को कोविड-19 के 36 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 4,558 हो गए हैं। इनमें असम में चुनाव ड्यूटी कर लौटे 12 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इन नये मामलों में से 17 मामले आइजोल जिले में हैं। इसके अलावा कोलासिब जिले में 12, चंफाई में चार, लुंगलेई जिल में दो और सरछिप जिले में एक मामला सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: भारत में संयुक्त राष्ट्र का दल स्कूलों को फिर से खोलने में मदद कर रहा है: प्रवक्ता

मिजोरम में 93 लोग अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 4,454 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में कोविड-19 से 11 लोगों की मौत हुई है। राज्य में बृहस्पतिवार को 1,388 नमूनों की जांच के बाद अब तक कुल 2,59,943 नमूनों की जांच कर ली गई है। राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी के मुताबिक कुल 64,399 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई जिनमें से 20,287 लोगों ने दूसरी खुराक लेकर टीकाकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला