देशभर में कोरोना के 10,229 नये मामले, 125 और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2021

नयी दिल्ली। देश में एक दिन में 10,229 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 के मामले बढ़कर 3,44,47,536 हो गए हैं जबकि उपचाराधीन मामले घटकर 1,34,096 हो गए हैं जो पिछले 523 दिन में सबसे कम हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक 125 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,63,655 हो गई। कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में दैनिक वृद्धि पिछले 38 दिनों से 20,000 से कम है और अब लगातार 141 दिनों से दैनिक नये मामले 50,000 से कम आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी

Kerala में भारी बारिश और तबाही के बीच प्रभावित परिवारों की मदद कर रही सरकार: Rahul Gandhi

Vadodara: मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना आज

Bhagwant Mann ने लुधियाना में दो School of Eminence का उद्घाटन किया