देश में 24 घंटे में कोरोना के 14,989 नए मामले आए सामने, 98 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2021

नयी दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 14,989 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों कीकुल संख्या बढ़कर 1,11,39,516 हो गई। वहीं, देश में एक महीने बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.7 लाख से अधिक दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 98 और लोगों की मौत होने के कारण कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,57,346 हो गई। देश में संक्रमित 1,70,126 लोग उपचाराधीन हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.53 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार संक्रमित हुए 1,08,12,044 लोग स्वस्थ हो गए है, यानी लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.06 प्रतिशत है, जबकि संक्रमितों की मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: तृणमूल की तुष्टिकरण, वोटबैंक की राजनीति ने राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालाः योगी

संक्रमण के कारण अब तक कुल 1,57,346 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 52,238, तमिलनाडु में 12,502, कर्नाटक में 12,343, दिल्ली में 10,911, पश्चिम बंगाल में 10,270, उत्तर प्रदेश में 8,728 और आंध्र प्रदेश में 7,169 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट