इस नए नियम के कारण इंग्लैंड के कप्तान जो रूट टीम से हो सकते हैं बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

लंदन। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट सात दिन के पृथकवास के नियम के कारण अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ जुलाई से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं। ‘टेलीग्राफ’ की खबर के मुताबिक इसी तारीख के आस-पास उनकी पत्नी दूसरी बार मां बनने वाली है और अगर रूट इस समय परिवार के साथ रहे तो टीम से जुड़ने से पहले उन्हें सात दिन तक पृथकवास में रहना होगा। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के दिशानिर्देशों के अनुसार रूट को राष्ट्रीय टीम में शामिल होने से पहले एक सप्ताह तक पृथकवास में रहना होगा।

प्रमुख खबरें

Delhi में CJP Protest से पहले पाबंदियों पर Chirag Paswan बोले, युवाओं को कोई नहीं रोक सकता

उपचुनाव में BJP की जीत पर PM Modi का बड़ा बयान: जनता ने Governance मॉडल पर लगाई मुहर

Stree 3 के लिए करना होगा इंतजार! Rajkummar Rao ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग

Arvind Kejriwal ने गोवा के लिए 6 गारंटी का किया ऐलान, 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा