कोविड-19 : मुंबई में लोकल ट्रेनें 31 मार्च तक बंद, विकल्प में सरकार ने चलायीं बसें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

मुंबई। मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर लोकल और अन्य ट्रेन सेवाएं 31 मार्च तक के लिए बंद कर दी गयी हैं। ऐसे में जरूरी कार्यों और आपात सेवाओं के लिए सरकार ने बड़ी संख्या में बसें चलायी हैं। लोकल बंद होने के बाद लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें और बृहन्मुंबई महानगर पालिका परिषद की बेस्ट बसें मुंबई में विभिन्न रूटों पर चलायी गयी हैं। बेस्ट के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सोमवार सुबह 10 बजे तक हमने करीब 1,940 बसें चलायी हैं।’’

गौरतलब है कि मुंबई की जीवनरेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों का संचालन मध्य और पश्चिम रेलवे करते हैं और करीब 3,000 सेवाओं में 80 लाख से ज्यादा लोग रोज यात्रा करते हैं। रेलवे के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘रविवार मध्यरात्रि से 31 मार्च तक सभी लोकल ट्रेनें बंद रहेंगी।’’

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस : दुनिया भर की एक अरब आबादी को घर पर ही रहने को कहा गया

रेलवे बोर्ड ने रविवार दोपहर में तय किया था कि देश में माल गाड़ियों को छोड़कर अन्य सभी ट्रेन सेवाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगी।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा