कोरोना वायरस : दुनिया भर की एक अरब आबादी को घर पर ही रहने को कहा गया

a
रेनू तिवारी । Mar 23 2020 5:40PM

फ्रांस, इटली और अर्जेंटीना जैसे कुछ देशों ने अनिवार्य रूप से लॉकडाउन किया है जबकि ईरान और ब्रिटेन ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी है।

पेरिस। दुनियाभर के 50 से ज्यादा देशों में सरकारों ने एक अरब से ज्यादा लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी है। सरकारें कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। एएफपी द्वारा की गई गणना में यह जानकारी सामने आई है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मीडिया की गंभीरता एवं जागरूकता प्रयासों की सराहना की

फ्रांस, इटली और अर्जेंटीना जैसे कुछ देशों ने अनिवार्य रूप से लॉकडाउन किया है जबकि ईरान और ब्रिटेन ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़