अमेरिका में कोरोना समेत विभिन्न कारणों से 33 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका में पिछले साल कोविड-19 महामारी समेत विभिन्न कारणों से 33 लाख से अधिक लोगों की मौत हुयी जो एक साल में होने वाली सर्वाधिक मौत है। सरकार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। कोरोना वायरस के कारण करीब 3,75,000 लोगों की मौत हुयी जो 2020 में दिल की बीमारी और कैंसर से होने वाली मौत के बाद तीसरे स्थान पर है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने एशियाई लोगों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए

अमेरिका में महामारी की शुरूआत के बाद से अब तक कोविड-19 के कारण 5,50,000 लोगों की मौत हो चुकी है। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत के शीर्ष दस कारणों में पहले आत्महत्या भी एक वजह थी जिसका स्थान अब कोविड-19 ने ले लिया है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल की अपेक्षा इस साल लगभग 16 फीसदी अधिक मौतें हुयी हैं।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख