कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की ऐसे मदद करेगी पीवी सिंधू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

नयी दिल्ली।विश्व चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने कोविड 19 महामारी से निपटने के लिये तेलंगाना और आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोषों में पांच पांच लाख रूपये दिये हैं। दुनिया भर में कोरोना वायरस से 21000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। भारत में 600 से अधिक लोग संक्रमित हैं और 13 जानें जा चुकी हैं जिससे देश भर में 14 अप्रैल पर लॉकडाउन है।

 सिंधू ने ट्वीट किया ,‘‘ मैं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच पांच लाख रूपये दे रही हूं।’’ रियो ओलंपिक में रजत पदक जीत चुकी सिंधू का अपनी रैंकिंग के आधार पर तोक्यो ओलंपिक खेलना तय है। तोक्यो ओलंपिक अगले साल के लिये स्थगित कर दिये गए हैं।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका