अमेरिका ने भारत को सौंपी 100 वेंटिलेटर की पहली खेप, 12 लाख डॉलर आंकी गई कीमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने में भारत की मदद करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पेशकश के तहत अमेरिका ने भारत को मंगलवार को 100 वेंटिलेंटर सौंपे, जिनकी कीमत करीब 12 लाख डॉलर है। भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर ने यहां भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस) के मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के महासचिव जनरल आर के जैन को 100 वेंटिलेटरों की पहली खेप सौंपी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी भावना के तहत अमेरिका को भारत के लिए वेंटिलेटर दान करते हुए खुशी हो रही है जो कि अमेरिकी लोगों की उदारता और अमेरिकी निजी उद्योग के नवोन्मेष से संभव हुआ है।’’ जस्टर ने बताया कि 100 वेंटिलेटर इकाइयों की कीमत करीब 12 लाख डॉलर है। राष्ट्रपति ट्रंप ने मई को घोषणा की थी कि ‘अदृश्य दुश्मन’ के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए अमेरिका भारत को वेंटिलेटर देगा। 

इसे भी पढ़ें: सत्येंद्र जैन ने जांच की कमी के लिए ICMR को ठहराया जिम्मेदार, कहा- दिशा-निर्देश में होना चाहिए बदलाव 

भारतीय रेड क्रॉस ने कहा कि वह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहायता के लिए अत्याधुनिक वेंटिलेटर के उपहार के लिए अमेरिकी सरकार का शुक्रिया अदा करती है। इससे नाजुक स्थिति वाले मरीजों को काफी फायदा पहुंचेगा। यूएसएआईडी ने बताया कि वेंटिलेटर की पहली खेप सोमवार को देश में पहुंची थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर