देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 21.83 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

नयी दिल्ली। देश भर में अब तक कोरोना वायरस रोधी टीके की 21.83 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 9,50,401 लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि मंगलवार को 15,467 लोगों को कोविड टीके की दूसरी खुराक दी गयी। मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरूआत से लेकर अब तक देश भर में 18 से 44 आयु वर्ग में कुल 2,13,01,448 लोगों कोपहली खुराक दी जा चुकी है और 39,282 लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। मंत्रालय ने कहा है कि देश भर में कुल 21,83,58,591 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस की दूसरी लहर में 9346 बच्चे हुए बेसहारा और अनाथ

मंत्रालय में कहा गया है कि टीकाकरण अभियान के 137 वें दिन कुल 22,08,941 टीकों की खुराक दी गयी। मंत्रालय ने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल वे दस राज्य हैं जिन्होंने 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक लगा दी है।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत