कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके कर्मचारी सोमवार से कार्यालय आएं : असम सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2021

गुवाहाटी। असम सरकार ने रविवार को कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके अपने सभी कर्मचारियों से सोमवार से कार्यालय आने का निर्देश दिया है। यह आदेश ऐसे समय में दिया गया है जब राज्य में आंशिक लॉकडाउन लागू है। सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त एवं सचिव एम. एस. मणिवन्नन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह फैसला सरकारी कार्यालयों में सुचारु काम सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: फेडरल रिजर्व की मौद्रिक समीक्षा, मुद्रास्फीति के आंकड़ों से तय होगी बाजार की दिशा

गौरतलब है कि असम सरकार ने चार जून को कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए लागू आंशिक लॉकडाउन की मियाद 15 जून तक बढ़ा दी थी। इसके तहत दोपहर एक बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है और लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक है। सभी दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को भी दोपहर 12 बजे के बाद बंद करने का आदेश दिया गया है। अंतर जिला परिवहन और लोगों की एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर भी रोक है। वाहनों के लिए ‘सम-विषम’ व्यवस्था लागू की गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर