कोविड-19 : महाराष्ट्र में 127 और कर्नाटक में 54 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022

मुंबई/बेंगलुरु/हैदराबाद|  महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 127 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 78,75,845 हो गई जबकि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से किसी की मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 1,47,827 पर स्थिर बनी हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अभी तक 77,27,372 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जिनमें 107 लोगों को रविवार को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 646 है।

मुंबई में कोरोना वायरस से 55 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या 10,57,843 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 19,562 है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के आंकड़े इस प्रकार हैं : संक्रमण के मामले 78,75,845, मृतकों की संख्या 1,47,827, स्वस्थ हो चुके लोग 77,27,372, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 646, जांच किए गए कुल नमूनों की संख्या 7,98,66,301 है। वहीं, कर्नाटक में कोविड-19 के 54 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 39,46,369 हो गयी है और किसी की मौत न होने से मृतकों की संख्या 40,057 पर बनी हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण के कुल मामलों में से बेंगलुरु शहरी जिले में 49, धारवाड़ में दो और दक्षिण कन्नड़, मैसूरु तथा रायचुर से एक-एक मामला सामने आया।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, 31 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है, जिससे अभी तक स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 39,04,806 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,464 है।

इस बीच, तेलंगाना में रविवार को 11 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या 7,91,630 हो गयी है। संक्रमण के कारण रविवार को किसी की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 4,111 पर बनी हुई है। हैदराबाद में संक्रमण के सबसे अधिक नौ मामले सामने आए। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 222है।

प्रमुख खबरें

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold

भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल

Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार की जोड़ी Asian Games के सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का