कोरोना टेस्टिंग को लेकर सत्येंद्र जैन का दावा, दिल्ली में ICMR की सिफारिश के मुकाबले 3 गुना ज्यादा हो रहे टेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की कथित ‘कम’ जांच की चिंताओं को दूर करने की कोशिश के तहत दावा किया कि यहां पर आईसीएमआर की सिफारिश से तीन गुना अधिक नमूनों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिनकी जांच करने की जरूरत है उनकी जांच की जा रही है। केंद्र सरकार के नए दिशा निर्देश के मुताबिक बिना लक्षण वाले लोगों को जांच कराने की जरूरत नहीं है। साथ ही प्रयोगशाला की जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों को भी तबतक जांच कराने की जरूरत नहीं है जबतक उन्हें कोई सहरूगण्ता नहीं है या उनकी उम्र 60 साल से अधिक नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 20,718 नए मामले दर्ज, 30 मरीजों ने गंवाई अपनी जान, संक्रमण दर 30% से ज्यादा दर्ज 

उन्होंने कहा, ‘‘ अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या स्थिर है और कोविड-19 संक्रमण दर भी कम होगी। दिल्ली सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदियों का असर कोविड-19 के प्रसार पर हुआ है। हम पाबंदियों की समीक्षा करने से पहले तीन-चार दिन स्थिति की निगरानी करेंगे।’’ जैन ने शनिवार को कहा था कि ऐसा लगता है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी अपने चरम पर पहुंच चुकी है और जब संक्रमण के मामले घटकर 15 हजार तक आ जाएंगे तो सरकार पाबंदियों में ढील देने पर विचार करेगी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 20,718 नए मामले और 30 मरीजों की मौत दर्ज की गई जबकि संक्रमण की दर 30.64 प्रतिशत दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court