कोरोना का संदिग्ध अस्पताल से भागने की कोशिश में छठी मंजिल से गिरा, मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

चंडीगढ़। हरियाणा के करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज की सोमवार को कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान छठी मंजिल से गिर कर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 55 वर्षीय यह व्यक्ति पानीपत के एक गांव का रहने वाला था। उसने भागने के लिए अपना बिस्तर, पॉलिथीन की शीट और अपनी कमीज एक साथ बांध कर रस्सी बनाई थी। कोविड-19 के संक्रमण के संदेह के कारण उसे अस्पताल के पृथक वार्ड में रखा गया था।

करनाल पुलिस के निरीक्षक संजीव गौर ने बताया कि पृथक वार्ड में भर्ती संदिग्ध मरीज ने सोमवार तड़के भागने की कोशिश की लेकिन छठी मंजिल से गिर कर उसकी मौत हो गई। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या इस व्यक्ति को अस्पताल के किसी कर्मचारी ने भागते हुए देखा तो उन्होंने कहा, ''पृथक कक्ष में उन्हें अलग कमरे में रखा गया था और किसी ने यह नहीं देखा कि वह क्या कर रहे थे।’’गौर ने बताया कि व्यक्ति की प्राथमिक रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी। हालांकि अभी अंतिम जांच रिपोर्ट नहीं आयी है।

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh Liquor Scam: ED की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता Ramgopal Agarwal गिरफ्तार, ₹2,883 करोड़ के घोटाले की जांच तेज

मुश्किल दौर में Brad Pitt के मन में आया था आत्महत्या का ख्याल, बयां किया अपना दर्द

Jan Gan Man: आजादी का जश्न मनाते हुए झूम उठा पूरा Balochistan ! बीच-बीच में बाधा डाल रहा है Pakistan

Himachal में Monsoon का कहर: 157 जानें गईं, 886 करोड़ का नुकसान; जानमाल पर भारी संकट