मुस्लिमों की तुलना में गाय ज्यादा सुरक्षित है: शशि थरूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आज कहा कि भारत में कई जगहों पर ‘मुस्लिमों की तुलना में गाय’ ज्यादा सुरक्षित है। उनके इस टिप्पणी से विवाद भड़क सकती है। थरूर की यह टिप्पणी उनके ‘हिन्दू पाकिस्तान’ के बयान के बाद सामने आयी है जिसकी उनके राजनीतिक विरोधियों ने आलोचना की थी। थरूर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भाजपा के मंत्रियों का सांप्रदायिक हिंसा में कमी के बारे में दावा तथ्यों पर खरा क्यों नहीं उतरता। ऐसा प्रतीत होता है कि कई जगहों पर मुस्लिम की तुलना में गाय सुरक्षित है।’’

 

 उन्होंने एक सामाचार पोर्टल पर छपे अपने आलेख का लिंक भी दिया है जिसमें ‘गाय - मुस्लिम’ टिप्पणी थी। उनकी टिप्पणी गाय तस्करी करने के संदेह में राजस्थान के अलवर जिले में एक भीड़ द्वारा 28 वर्षीय अकबर खान की पीट - पीट कर की गयी हत्या के कुछ दिनों के बाद सामने आयी है। 

प्रमुख खबरें

London Mayor: कौन हैं पाकिस्तानी मूल के सादिक खान, जिन्होंने लंदन के मेयर चुनाव में लगाई जीत की हैट्रिक

विरासत के सहारे जीत की तलाश करते हुए राहुल गांधी

Health Tips: बीमारियों से रहना चाहते हैं दूर तो इम्यूनिटी को रखें स्ट्रांग, अपनाएं ये हेल्दी आदतें

यूरोप दौरे पर भारतीय जूनियर महिला टीम की कप्तान होंगी ज्योति