4 करोड़ से नागणी में निर्मित होगी काऊ सेंचुरी -- विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 31, 2021

पालमपुर गौसदन नागणी  में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने शिरकत की। गौसदन बनने के उपरांत पहली बार आयोजित कार्यक्रम में  भजन कीर्तन में क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।

विधान सभा अध्यक्ष, विपिन  सिंह परमार ने उपस्थित लोगों को  कृष्ण जनाष्टमी के महापर्व की  शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि  सुलाह हलके को बेसहारा पशु मुक्त बनाने के लिये नागणी में गौसदन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस गौसदन में लगभग 100 पशुओं को रखने की सुविधा है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और भाजपा की शक्ति को बढ़ाना हमारा काम है-त्रिलोक जम्वाल

उन्होंने कहा कि नागणी में ही काऊ सेंचुरी के लिये लगभग 100 कनाल भूमि पशुपालन विभाग के नाम हस्तांतरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि काऊ सेंचुरी के लिए 4 करोड रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस काऊ सेंचुरी में लगभग 1000 पशु रखने की व्यवस्था होगी, जिससे सुलाह और आसपास के विधान सभा क्षेत्रों के भी लावारिस पशुओं को आश्रय प्राप्त होगा।

उन्होंने गौसदन के संचालन में कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनसहयोग के बिना इस तरह के कार्यों को पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस अवसर पर गौसदन के लिये सहयोग देने वाली संस्थाओं और लोगों को समानित भी किया। उन्होंने गौसदन के संचालन के लिये सरकार और उनकी ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा पशुओं के लिये अपनी ओर से एक ट्रक तूड़ी देने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: करोना संकटकाल में लोग बेरोज़गार हो गए और भाजपा की कमाई 50 प्रतिशत बढ़ गई-कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा

कार्यक्रम में शर्मीला परमार, मंडलाध्यक्ष देश राज शर्मा, देवी पंचायत के प्रधान अशोक कटोच, दीपक नाग, तनु भारती, सोनिया बंटा, बन्दना अवस्थी, राम पटियाल, बीडीसी उपाध्यक्ष राजेश मेहता, बीडीसी सदस्य कल्पना एवं राजीव शर्मा, उपप्रधान मनहोर लाल, किशोरी लाल, गौरव सहित कमेटी के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Surya Gochar 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, Career और Business में मिलेगा जबरदस्त लाभ

पुतिन के गले लगने से पहले मोदी का बड़ा खेल, फिर गाड़ी में साथ निकले दोनों, अब होगा तांडव

Mecca Defence Alliance की पहली बैठक में हुए बड़े फैसले, Pakistan को मिली अहम जिम्मेदारी, भारत पर इसका क्या होगा असर?

Badshah-Esha Rikhi Divorce | शादी की तस्वीरें वायरल होने के 5 महीने बाद अलग हुए बादशाह और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी