MP में गौ संरक्षण के लिए लगेगा गौ टैक्स, CM शिवराज ने जारी किए निर्देश

By सुयश भट्ट | Nov 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में सूबे की शिवराज सरकार गौ संरक्षण के लिए गौ टैक्स लगाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गौ ग्रास के लिए टैक्स की योजनाएं बनाएं। वहीं गौ पालन और पशुधन संवर्धन की समीक्षा बैठक में अफसरों निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि कमलनाथ सरकार ने भी गौ के भरण-पोषण के लिए मसौदा तैयार किया था। गौ सेवा के लिए जनभागीदारी भी बढ़ाई। गौशालाओं की संचालन की जिम्मेदारी समाजसेवियों को सौंपे जाएंगे। मध्य प्रदेश में 1300 गौशालाओं में 1 लाख 80 हजार गायों को रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:कृषि कानून: CM योगी ने PM मोदी के फैसले का किया स्वागत, बोले- लोकतंत्र में नहीं कर सकते संवाद की अनसुनी 

वहीं बताया जाता है कि पिछली कमलनाथ सरकार ने बजट में प्रति गाय 20 रुपए का आवंटन किया था। पिछले वित्तीय वर्ष में पशुपालन विभाग का बजट 132 करोड़ रुपए रखा था। जबकि 2020-21 में तो यह सीधे 11 करोड़ रुपए हो गया। इसका मतलब यह है कि लगभग 90 फीसदी की कटौती कर दी गई। अब प्रति गाय सरकारी खुराक 20 रुपए से घटकर 1 रुपए 60 पैसे हो गई।

प्रमुख खबरें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा

Iranian Airlines के Flight संचालन पर गहराएगा संकट, US प्रतिबंधों पर China से बातचीत जारी

WEF BCG Report: अत्यधिक गर्मी से बचाव के उपाय सिर्फ 28 फीसदी कंपनियों में लागू

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला